उत्तराखण्ड

आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बिन्दुखत्ता में तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर हर घर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, इसके तहत केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट आज जिले के सैनिक बाहुल्य गांव बिन्दुखत्ता पहुंच, शहीद स्मारक पर शहीदों को याद करते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, शहीद स्मारक से पूरे बिन्दुखत्ता में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, इस दौरान अजय भट्ट ने तिरंगा यात्रा को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

वहीं तिरंगा यात्रा को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर अजय भट्ट ने कहा कि आजादी में सभी का योगदान रहा है, सभी लोग आजादी की लड़ाई लड़ते रहे, लेकिन कुछ लोगों ने आजादी की कीमत लेनी चाही और कुछ लोग साइलेंट रहे, ऐसे में आजादी के समय जिन लोगों का योगदान रहा है,  उनको आज सरकार चिन्हित करने का काम कर रही है और उनको सम्मान भी दे रही है। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि आजादी के लिए भारतीय जनता पार्टी का कोई योगदान नहीं रहा है और आज तिरंगा यात्रा के नाम पर भारतीय जनता पार्टी राजनीति कर रही है।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साहित है, बच्चे हों या बुजुर्ग सभी लोग तिरंगे को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं और अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाकर राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण दिखा रहे हैं, जो आजादी के बाद से आज तक कभी नहीं हुआ, पूरा देश इस समय तिरंगे में रंगा हुआ है, और लोग आजादी के इस अमृत महोत्सव को भव्य रूप से मना रहे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago