उत्तराखंड:- गर्मी में बिजली संकट की आहट से बचाव के लिए केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने यूपीसीएल को तीन माह के लिए 150 मेगावाट बिजली आवंटित कर दी है। 31 मार्च को केंद्रीय कोटा खत्म होने जा रहा था। राज्य सरकार ने आगामी सीजन में मांग को देखते हुए 400 मेगावाट बिजली का प्रस्ताव भेजा था।
बुधवार को विद्युत मंत्रालय ने राज्य को यूपी के बुंदेलखंड रीजन की 300 मेगावाट बिजली में से 150 मेगावाट बिजली उत्तराखंड को एक अप्रैल से 30 जून तक देने का आदेश जारी कर दिया। तीन माह के लिए मिलने वाली इस बिजली का आवंटन पत्र मंत्रालय ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण को भेज दिया है।
राज्य सरकार को वर्तमान में केंद्र के गैर आवंटित कोटे से जो बिजली मिल रही थी, उसकी मियाद 31 मार्च को खत्म होने जा रही थी। राज्य सरकार ने इसके लिए 400 मेगावाट बिजली की मांग गैर आवंटित कोटे से रखी थी। जिस पर 150 मेगावाट मिली है। अभी और बिजली मिलने की उम्मीद है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…