उत्तराखण्ड

किसानों का अनोखा विरोध: बिजलीघर पर धरने के दौरान सिरिंज से निकाला खून, कर्मचारी दफ्तर छोड़कर भागे

मंगलौर और झबरेड़ा क्षेत्र में ऊर्जा निगम की छापेमारी को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट (Bhartiya Kisan Uninon) ने आक्रोश जताया है। कार्रवाई के विरोध में भाकियू के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मंगलौर स्थित बिजलीघर पर धरना दिया। इस दौरान ऊर्जा निगम के कर्मचारी दफ्तर छोड़कर निकल गए। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की।

सोमवार को ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने ग्राम थिथकी, गदरजुड़ा के अलावा झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम टिकोला और मानकपुर आदमपुर में बिजली चोरी को लेकर छापेमारी की थी। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम को बंधक बना लिया था। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था। बवाल बढ़ता देख पीएसी की टीम ने लाठियां फटकारते हुए टीम को छुड़ाया। ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरी के मामले में 110 लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।

भाकियू बिजलीघर पहुंचा और धरने पर बैठ गया

इसके विरोध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मंगलौर कस्बा स्थित बिजलीघर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। किसानों ने नारेबाजी करते हुए ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। किसानों का रुख देख बिजलीघर के कर्मचारी दफ्तर छोड़कर वहां से खिसक लिए। इस मौके पर किसानों ने कहा कि ऊर्जा निगम और सरकार किसानों पर डंडा चलाने का काम कर रही है, जबकि किसान अपनी लागत से भी कम मूल्य पर फसल पैदा करते हुए सभी का पेट पालने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण बंद किया जाए। इसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों ने सरकार से मुफ्त बिजली दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसानों का धरना जारी रहेगा।

इस मौके पर संजय चौधरी, चौधरी रवि कुमार, कुलदीप, सचिन, बबली, राजकुमार, भूपेंद्र, नीटू, प्रेम, अरविंद, धर्मेंद्र, संजीव आदि किसान मौजूद थे।

विभाग खून बेचकर वसूल करे बिल – किसान

बिजलीघर पर धरना देते हुए किसानों ने कहा कि ऊर्जा निगम गरीब किसानों पर ही कार्रवाई रहा है, जबकि उद्योगपितयों के यहां पर कार्रवाई से इन्हें डर लगता है। किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। किसानों के पास भेजे गए गलत बिल का भुगतान करने के लिए पैसा नहीं है।

किसानों ने कहा कि वह गलत बिल का भुगतान अपने खून से करेगा। धरने पर बैठे किसानों ने सिरिंज से खून निकालकर इसे एक ग्लास में रख दिया। साथ ही बिजलीघर के कार्यालय पर रखी बेंच पर पर्चे भी चस्पा किए। जिसमें लिखा कि ऊर्जा निगम किसान और रुपये नहीं दे सकते। वह अपना खून दे रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारी खून बेचकर बिल वसूल करे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago