उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में श्रद्धालुओं पर अज्ञात वाहन का कहर, तीन की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। महाकुंभ में स्नान करने जा रहे तीन श्रद्धालुओं की हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महाकुंभ में स्नान करने जा रही तीनों महिला की मौत से अन्य श्रद्धालुओं का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, उतरांव थाना इलाके में नागनाथपुर नेशनल हाईवे  के पास भोर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन श्रद्धालुओं को कुचल दिया। तीनों महिला की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घटना से अन्य श्रद्धालुओं में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्णिमा पर्व पर बस में श्रद्धालु महाकुंभ स्नान करने जा रहे थे।

तड़के 5:30 बजे के करीब नागनाथपुर नेशनल हाईवे के पास पेट्रोल पंप पर बस रोक दी गई। बस हाईवे के किनारे खड़ी कर दी। इस बीच सभी श्रद्धालु दैनिक क्रिया के लिए गए। वहीं, तीन महिला श्रद्धालु नेशनल हाईवे क्रॉस कर बने डिवाइडर के पास गई थीं।

तेज रफ्तार हडिया की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचल दिया। जिसमें तीनों महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने तीनों श्रद्धालु महिला की शिनाख्त मृतक जगोरी महतो (45) पत्नी कृष्णु किशोर महतो, कुंती महतो (70) पत्नी चीनी वास महतो, अल्पना महतो (47) पत्नी बाबू लाल महतो निवासी गोपालाडीह जिला पुरुलिया पश्चिम बंगाल के रूप में हुई।
पुलिस ने पंप पर लगे सीसीटीवी की मदद से देखा तो उक्त समय पर दो गाड़ियां तेज रफ्तार निकली थी। जिसमें बड़ी कंटेनर पर संदेह जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago