उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की डेट की घोषणा जल्द, छात्रों का परीक्षा परिणाम जानने का इंतजार जारी

उत्तर प्रदेश:- शैक्षिक सत्र 2024-25 में यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में 27 लाख 32 हजार 216 परीक्षार्थियों ने जबकि 12वीं में 27 लाख 5 हजार 17 परीक्षार्थियों ने फार्म भरा था। इन सभी छात्रों को अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो अगले सप्ताह में खत्म होने का अनुमान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से रिजल्ट की डेट (UP Board Result Date 2025) की घोषणा कभी भी की जा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट अगले सप्ताह में 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच जारी होने की पूरी उम्मीद है। बोर्ड की ओर से छात्रों का रिजल्ट फाइनल किया जा रहा है। रिजल्ट तैयार होते ही बोर्ड की ओर से ऑफिशियल डेट एवं समय की जानकारी साझा कर दी जाएगी।

यूपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट बोर्ड सचिव भगवती सिंह एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा। नतीजे जारी होते ही रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक बोर्ड की वेबसाइट्स upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद छात्र इसमें से किसी भी साइट पर जाकर नतीजों की जांच कर पायेंगे।

रिजल्ट चेक करने की आसान स्टेप्स

  • यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होते ही छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट edu.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट (क्लास 10th या 12th) चेक करना है उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से नतीजे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रिजल्ट चेक करने के साथ ही साइट से मार्कशीट की प्रति डाउनलोड भी कर पायेंगे। मार्कशीट में छात्रों का रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, विषयों के नाम, थ्योरी परीक्षा प्राप्त अंक, प्रैक्टिकल परीक्षा में प्राप्तांक, टोटल मार्क्स, पूर्णांक, रिजल्ट का स्टेटस (पास या फेल), डिवीजन आदि विवरण दर्ज होगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago