उत्तर प्रदेश

यूपी सरकार का बड़ा कदम: निराश्रित कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए मॉडल एमओयू जारी

उत्तर प्रदेश में निराश्रित कुत्तों की संख्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सरकार अब सभी नगर निगमों में एक जैसी व्यवस्था लागू करवाने जा रही है। कुत्तों की नसबंदी के लिए संचालित एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) प्रोग्राम के लिए नगर निगमों द्वारा एनजीओ से समझौता करने के लिए अब मॉडल एमओयू तैयार हो गया है। प्रदेश में 17 नगर निगम हैं। इन सभी में निराश्रित कुत्तों की संख्या को वैज्ञानिक विधि से नियंत्रित करने के लिए एबीसी सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों का शीघ्र संचालन शुरू होना है। अभी नगर निगम विभिन्न एनजीओ के माध्यम से द्विपक्षीय अनुबंध करके एबीसी सेंटर संचालित करते हैं। इस कारण अलग-अलग निगमों में एबीसी कार्यक्रम की लागत एवं व्यवस्थाएं अलग-अलग रहती है।

इनमें एकरूपता का अभाव है। इसी को देखते हुए सरकार ने एक मॉडल एमओयू तैयार किया है। इस एमओयू के प्रारूप को सभी नगर निगमों को भेज दिया गया है। अब इसी के अनुसार सभी नगर निगम अपने यहां समझौता करेंगे। इससे सभी नगर निगमों में इस कार्यक्रम में लागत भी एक जैसी रहेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago