देश-विदेश

मुंगरा बादशाहपुर के युवक की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया नकली प्लेटलेट्स देने का आरोप

उत्तर प्रदेश:-  पिछले माह शहर के निजी अस्पताल में नकली प्लेटलेट्स चढ़ाने से जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर निवासी वैभव गुप्ता की मौत के मामले में बुधवार को सीएमओ से शिकायत की गई है।  मृतक की पत्नी पूजा गुप्ता ने लिखित शिकायत दर्ज कर बताया कि 15,500 रुपये में एक बिचौलिए ने मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) से प्लेटलेट्स दिलाने की बात कही थी। जिसे चढ़ाने के कुछ घंटे बाद ही उसके पति की मौत हो गई। इसकी शिकायत पूजा गुप्ता ने शाहगंज थाने में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  पूजा गुप्ता ने बताया कि उसके पति वैभव गुप्ता को डेंगू हो गया था। बीते नवंबर में उसने पति को लोक सेवा आयोग के नजदीक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने बताया कि मरीज को छह यूनिट प्लेटलेट्स की जरूरत है। पूजा के एक रिश्तेदार ने बिचौलिए के जरिये उसे 15,500 रुपये में छह यूनिट प्लेटलेट्स दिलाई। उस पर कॉल्विन अस्पताल का नाम चस्पा था।

महिला का आरोप है जैसे उनके पति को प्लेटलेट्स चढ़ाई गई। उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें सात नवंबर को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां आठ नवंबर को निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। महिला ने सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि प्लेटलेट्स नकली होने के शक में कॉल्विन के ब्लड बैंक में पड़ताल की गई तो पता चला कि ये प्लेटलेट्स वहां की नहीं थी। पर्ची पर भरी गईं जानकारियां और एक्सपायरी डेट भी संदिग्ध थीं।

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए ‘एक्स’ पर ट्वीट किया था। उन्होंने निंदा करते हुए नकली प्लेटलेट्स, रक्त और दवाइयों को बेचने वालों को तत्काल पकड़ने की बात कही थी। कहा था कि पूरे प्रदेश में प्रयागराज की रैंकिंग सबसे निचले स्थान पर आई है। यह भी कहा था कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज को अरबों का बजट दिया गया। विकास तो हुआ नहीं पर विनाश जरूर हो गया।

किसी बिचौलिए के माध्यम से प्लेटलेट्स लेना सही नहीं है। जबकि अस्पतालों में प्लेटलेट्स आसानी से उपलब्ध है। इस मामले में अगले दो दिनों के अंदर टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। – डॉ. आशु पांडेय, सीएमओ

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago