हरिद्वार:- सिडकुल क्षेत्र के आन्नेकी गांव में टावर पर लगे डॉ. भीमराव आंबेडकर का झंडा उतारकर भगवा झंडा लगाने पर बुधवार को ग्रामीणों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजपाल और ईश्वर चंद्र निवासी आन्नेकी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया, वह रात में खेतों में रखवाली के लिए जा रहे थे। टावर के पास पहुंचे तो कुछ लोगों के बोलने की आवाज सुनाई दी। जिस पर वह रुक गए और देखा कि टावर पर लगे डॉ. आंबेडकर के झंडे को पवन, पोंटी, गोपी उतार रहे हैं और नीचे काला उर्फ सुदेश व पवन भी खड़े हैं।
आरोप है कि गालीगलौज करते हुए बाबा साहेब को अपमानित किया। दो दिन पहले हुई घटना के बाद गांव में ही पहले आपस में समझौता हो गया, लेकिन फिर दोबारा से मंगलवार की रात वही हरकत हुई, जिसको लेकर बुधवार की सुबह हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…