उत्तराखण्ड

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा बैठक

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सीईओ स्मार्ट सिटी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को विधानसभा में आयोजित बैठक के बाद डॉ अग्रवाल ने बताया कि परेड ग्राउंड में निर्माणाधीन जी4 लाइब्रेरी का काम अधिकांश पूरा हो गया है, यह कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह क्रैश बिल्डिंग का कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा, कहा कि 15 इलेक्ट्रिक बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित हो रही है, शेष 15 जल्द सड़क पर होंगी।

 

मंत्री ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तीन स्मार्ट स्कूल संचालित हो रहे हैं। जिनमें एक जीजीआईसी और दो जीआईसी शामिल हैं। बताया कि 24 वाटर एटीएम चालू हो चुके हैं। जिनमें 1 लीटर पानी 3 रुपए में मिल रहा है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि कंट्रोल रूम काम गतिमान है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि स्काडा के तहत 274 जल संस्थान के पुराने पंप हैं, जिन्हें नई तकनीक के साथ बदलने का कार्य गतिमान है। बताया कि वाटर सप्लाई में वृद्धि के क्रम में पुरानी लाइन को बदलकर नई लाइन के साथ जोड़ा जा रहा है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शीघ्र राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। जिसे दूर से देखा जा सकेगा। यह धरोहर का कार्य करेगा। डॉ अग्रवाल ने कहा कि जहां 07 स्मार्ट टॉयलेट तैयार हो रहे हैं वही 06 हज़ार स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य गतिमान है। कहा कि कार्यों में तेजी लाई जाए, इस मामले में सम्बंधित विभागों के साथ समन्वय बनाया जाए। किसी भी प्रकार की कोताही होने पर कार्यवाही की जाये। इस मौके पर सीईओ सोनिका, वित्त नियंत्रक डॉ तरजीम अली, सीजेएम पदम कुमार आदि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago