उत्तराखण्ड

तेजपाल तंवर को अधिक मतों से जीताने का किया आग्रह, भाजपा की विचारधारा को बताया राष्ट्रवाद और विकासवाद- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में हर जगह जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी  तेजपाल तंवर को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा इस चुनाव में एक ओर राष्ट्रवाद और विकासवाद की विचारधारा है तो दूसरी ओर तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद वालो की विचारधारा है। एक ओर प्रधानमंत्री  के नेतृत्व मे भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प है तो दूसरी ओर कांग्रेस, आप पार्टी अपने व्यक्तिगत हित के लिए काम करने का सपना संजोये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी और हरियाणा के युवा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित हरियाणा के लिए कार्य किया जा रहा है। बीते 10 वर्षों में कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को सहूलियत पहुंचने का काम मोदी सरकार में हुआ है। समाज के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। हरियाणा में 2014 के बाद ऐतिहासिक विकास कार्य देखने को मिले हैं। 8 फसलों से बढ़ाकर 14 फसलों का एमएसपी तय किया गया है। अब भाजपा की सरकार बनने के बाद 24 फसलों में एमएसपी दिया जाएगा। हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का कार्य भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में कृष्णा सर्किट, हड़पा सर्किट, सरस्वती विकास धरोहर का केंद्र जैसे अनेक कार्य किए जा रहे हैं। हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक में पूरे विश्व मे राज्य और देश का नाम रोशन करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हरियाणा को लेकर विजन और विकास का संकल्प है। कांग्रेस ने हरियाणा को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार में उनके मुख्यमंत्री के क्षेत्र का ही विकास होता रहा। कांग्रेस के दौर में लोगों की जमीनें हड़पी जाती थी। ट्रांसफर और पोस्टिंग का काला धंधा शुरू हो गया था। देश की सबसे बेईमान और धोखेबाज पार्टी कांग्रेस पार्टी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के एक प्रत्याशी कहते हैं कि वो जीतने के बाद अपना घर पैसों से भरेंगे। कांग्रेस के लोग जनता की सेवा से परे अपनी तिजोरियां भरना चाहते हैं। कांग्रेस शहीदों का अपमान करते हुए पाकिस्तान से वार्ता करने वाले , पत्थरबाजो का साथ देने वाली पार्टियों से गठबंधन करती है। कांग्रेस जहां सत्ता में आती है वहा तुष्टिकरण की बात करती है। ये लोग राम मंदिर और राम सेतु को काल्पनिक बताते हैं। जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है वहां हिंदुओं को त्यौहार मनाने तक की आजादी तक नहीं है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी  तेजपाल तंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव,  विनय रौहेला,  ओम प्रकाश भट्ट ,  गोपाल उनियाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago