देश-विदेश

दक्षिण कोरिया में अमेरिकी विमानवाहक पोत का आगमन, उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों पर कड़ी प्रतिक्रिया

रायटर, सियोल:-  Kim Jong sister attack Trump उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आज धमकी दी है। किम यो जोंग ने आज कहा कि ट्रंप प्रशासन की उकसावे वाले फैसलों को वो करारा जवाब देंगी।

दरअसल, दक्षिण कोरिया में अमेरिका के विमान वाहक पोत और अन्य गतिविधियों को देखकर किम जोंग की बहन भड़क गई हैं। उन्होंने ट्रंप सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ये कदम टकरावपूर्ण और उकसावे वाला है, जिसका करारा जवाब दिया जा सकता है।

परमाणु कार्यक्रम को जायज बताया

किम यो ने कहा कि जैसा ट्रंप सरकार गतिविधियां कर रही है, उससे साफ है कि हम जो परमाणु कार्यक्रम चला रहे, वो ठीक कर रहे हैं। किम ने अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस कार्ल विंसन की दक्षिण कोरिया यात्रा की निंदा करते हुए कहा कि यह कार्रवाई उत्तर कोरिया के खिलाफ “टकराव की नीति” का हिस्सा थी। क्या बोलीं किम यो जोंग

केसीएनए रिपोर्ट के अनुसार, किम ने कहा, 

इस साल जैसे ही अमेरिका में नई सरकार बनी, उसने उत्तर कोरिया के खिलाफ राजनीतिक और सैन्य उकसावे बढ़ा दिए हैं, जो पिछले प्रशासन की शत्रुतापूर्ण नीति को ‘आगे बढ़ाते’ हैं। वर्तमान में अमेरिका द्वारा डीपीआरके के प्रति अपनाई गई शत्रुतापूर्ण नीति डीपीआरके को अनिश्चित काल तक अपने परमाणु युद्ध निवारक को मजबूत करने के लिए पर्याप्त औचित्य प्रदान कर रही है।

उधर, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि किम यो जोंग की टिप्पणी उसके परमाणु मिसाइल विकास को सही ठहराने के लिए धोखे से ज्यादा कुछ नहीं है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कभी भी स्वीकार्य नहीं हैं और उत्तर कोरिया के बचने का एकमात्र तरीका परमाणु (हथियारों) के बारे में अपने जुनून और भ्रम को त्यागना है। दक्षिण कोरिया की नौसेना ने रविवार को कहा कि अमेरिकी विमानवाहक पोत उत्तर कोरिया के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन के रूप में दक्षिण कोरिया के दक्षिणी बंदरगाह शहर बुसान पहुंचा।

परमाणु ऊर्जा से चलने वाला कार्ल विंसन जनवरी में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद से दक्षिण कोरियाई बंदरगाह पर डॉक करने वाला पहला अमेरिकी विमानवाहक पोत है।

बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान उत्तर कोरियाई नेता के साथ अभूतपूर्व शिखर सम्मेलन आयोजित किए और उनके व्यक्तिगत संबंधों का बखान किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वह किम जोंग उन से फिर से संपर्क करेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बीएलए ने 120 यात्रियों को बंधक बनाकर किया हमला

पाकिस्तान :- पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक कर ली गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान के…

6 hours ago

CM धामी ने वाडिया इंस्टीट्यूट में जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा पर आयोजित संगोष्ठी में दिया संबोधन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज वाडिया इंस्टीट्यूट में जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा "चुनौतियाँ और…

6 hours ago

हिमाचल में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड, विद्यार्थियों पर असर डालने के लिए शिक्षा सचिव ने दिए निर्देश

हिमाचल प्रदेश:- हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को स्वैच्छिक तौर पर ड्रेस कोड…

7 hours ago

देहरादून से नैनीताल, मसूरी, हल्द्वानी और बागेश्वर के लिए हेली सेवाओं की शुरुआत, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चार हेली सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ…

7 hours ago

बिहार: बगहा में रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश गौतम गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने की कार्रवाई

बिहार:- बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई…

8 hours ago

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा का निर्देश, जिला और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस की बैठकें हों, भाजपा नीतियों का विरोध हो

उत्तराखंड:-  कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, जिला व महानगर अध्यक्षों को निर्देश…

9 hours ago