देश-विदेश

दक्षिण कोरिया में अमेरिकी विमानवाहक पोत का आगमन, उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों पर कड़ी प्रतिक्रिया

रायटर, सियोल:-  Kim Jong sister attack Trump उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आज धमकी दी है। किम यो जोंग ने आज कहा कि ट्रंप प्रशासन की उकसावे वाले फैसलों को वो करारा जवाब देंगी।

दरअसल, दक्षिण कोरिया में अमेरिका के विमान वाहक पोत और अन्य गतिविधियों को देखकर किम जोंग की बहन भड़क गई हैं। उन्होंने ट्रंप सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ये कदम टकरावपूर्ण और उकसावे वाला है, जिसका करारा जवाब दिया जा सकता है।

परमाणु कार्यक्रम को जायज बताया

किम यो ने कहा कि जैसा ट्रंप सरकार गतिविधियां कर रही है, उससे साफ है कि हम जो परमाणु कार्यक्रम चला रहे, वो ठीक कर रहे हैं। किम ने अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस कार्ल विंसन की दक्षिण कोरिया यात्रा की निंदा करते हुए कहा कि यह कार्रवाई उत्तर कोरिया के खिलाफ “टकराव की नीति” का हिस्सा थी। क्या बोलीं किम यो जोंग

केसीएनए रिपोर्ट के अनुसार, किम ने कहा, 

इस साल जैसे ही अमेरिका में नई सरकार बनी, उसने उत्तर कोरिया के खिलाफ राजनीतिक और सैन्य उकसावे बढ़ा दिए हैं, जो पिछले प्रशासन की शत्रुतापूर्ण नीति को ‘आगे बढ़ाते’ हैं। वर्तमान में अमेरिका द्वारा डीपीआरके के प्रति अपनाई गई शत्रुतापूर्ण नीति डीपीआरके को अनिश्चित काल तक अपने परमाणु युद्ध निवारक को मजबूत करने के लिए पर्याप्त औचित्य प्रदान कर रही है।

उधर, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि किम यो जोंग की टिप्पणी उसके परमाणु मिसाइल विकास को सही ठहराने के लिए धोखे से ज्यादा कुछ नहीं है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कभी भी स्वीकार्य नहीं हैं और उत्तर कोरिया के बचने का एकमात्र तरीका परमाणु (हथियारों) के बारे में अपने जुनून और भ्रम को त्यागना है। दक्षिण कोरिया की नौसेना ने रविवार को कहा कि अमेरिकी विमानवाहक पोत उत्तर कोरिया के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन के रूप में दक्षिण कोरिया के दक्षिणी बंदरगाह शहर बुसान पहुंचा।

परमाणु ऊर्जा से चलने वाला कार्ल विंसन जनवरी में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद से दक्षिण कोरियाई बंदरगाह पर डॉक करने वाला पहला अमेरिकी विमानवाहक पोत है।

बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान उत्तर कोरियाई नेता के साथ अभूतपूर्व शिखर सम्मेलन आयोजित किए और उनके व्यक्तिगत संबंधों का बखान किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वह किम जोंग उन से फिर से संपर्क करेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago