उत्तर प्रदेश

प्रभु श्री राम को समर्पित उत्तर प्रदेश का बजट- सीएम योगी

UP Budget2024: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राज्य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 7.36 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, ये चालू वित्त वर्ष के 6.90 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज का जो बजट है जो हमारे वित्त मंत्री जी ने प्रस्तुत किया, वह बजट प्रभु श्री राम को प्रस्तुत करते हुए लोकमंगल की उन भावनाओं को समर्पित किया।” उन्होंने कहा कि “उनके विचार में, उनके संकल्प में, एक शब्द में श्री राम हैं क्योंकि श्री राम लोगमंगल के प्रयाय हैं और ये बजट भी लोकमंगल को समर्पित करते हुए प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास का उत्तर प्रदेश का आर्थिक दस्तावेज है।” वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि 2024-25 के 7,36,437.71 करोड़ रुपये के कुल बजट में 24,863.57 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल हैं।

2023-24 के लिए राज्य का बजट 6.90 लाख करोड़ रुपये था, जिसमें 32,721 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल थीं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि “आज का जो बजट है जो हमारे वित्त मंत्री जी ने प्रस्तुत किया, वह बजट प्रभु श्री राम को प्रस्तुत करते हुए लोकमंगल की उन भावनाओं को समर्पित किया। तुलसीदास जी के इन शब्दों में ये बजट की शुरुआत में, बजट के मध्य में और अंत में भी प्रभु श्री राम हैं। उनके विचार में, उनके संकल्प में, एक शब्द में श्री राम हैं क्योंकि श्री राम लोगमंगल के प्रयाय हैं और ये बजट भी लोकमंगल को समर्पित करते हुए प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास का उत्तर प्रदेश का आर्थिक दस्तावेज है।” इसके साथ ही कहा कि “ये अब तक उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा बजट है। सात लाख 36 हजार 437 करोड़ रुपये का ये बजट, यानी सात लाख की सीमा को पार किया है। अगर आप देखेंगे 2023-24 की तुलना में बजट में 6.7 फीसदी की वृद्धि इसमें की गई है और अगर आप देखेंगे कि प्रदेश के बजट में जो बढ़ोतरी हुई है, ये बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को विस्तार देने जो डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता है, आदरणीय प्रधानमंत्री जी का जो विजन है, उनके उस विजन को, सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास, सबका प्रयास, इन सबकों समर्पित करते हुए डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता को भी ये प्रस्तुत करता है।”

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago