उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात किया 16 पीसीएस और 8 पीपीएस अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश :-  उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार की देर रात 16 पीसीएस और आठ पीपीएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया। राजेश कुमार चतुर्थ विशेष कार्याधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी गौतमबुद्धनगर से एडीएम (भूमि अध्यप्ति) गौतमबुद्धनगर व अमित कुमार राठौर तृतीय एडीएम न्यायिक कानपुर देहात से मुख्य राजस्व अधिकारी गोरखपुर बनाए गए हैं।

कीर्ति प्रकाश भारती उपनिदेशक सूडा लखनऊ से मुख्य राजस्व अधिकारी बस्ती, ज्योति गौतम उपनिदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ से एडीएम (नागरिक आपूर्ति) लखनऊ बनाई गई है। मदन मोहन वर्मा एसडीएम महाराजगंज से एडीएम नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति बांदा, प्रेमचंद मौर्य एसडीएम आजमगढ़ से एडीएम नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति जालौन बनाए गए हैं।

योगेंद्र कुमार एसडीएम मैनपुरी से एडीएम नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति झांसी, मोहनलाल गुप्ता एसडीएम अंबेडकरनगर से एडीएम नमामिगंगे व ग्रामीण जलापूर्ति फिरोजाबाद बनाए गए हैं। शिवौतार सिंह एसडीम अयोध्या से विशेष कार्यकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर, मृत्युंजय नारायण मिश्रा एसडीएम महोबा से सहायक नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी, सुनील कुमार एसडीएम एवं विशेष कार्य अधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ से एसडीएम प्रयागराज बनाए गए हैं।

अशोक कुमार चौधरी एसडीएम ललितपुर से एसडीएम प्रयागराज, राघवेंद्र सिंह एसडीएम बांदा से एसडीएम प्रयागराज, हीरालाल एसडीएम अलीगढ़ से एसडीएम प्रयागराज, सुरेंद्र प्रताप यादव एसडीएम सहारनपुर से एसडीएम प्रयागराज, ठाकुर प्रसाद एसडीम सुलतानपुर से एसडीएम प्रयागराज बनाए गए हैं। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात अरविंद कुमार वर्मा का तबादला चित्रकूट किया गया है। रेलवे, लखनऊ मे तैनात विकास चंद्र पांडेय को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago