उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: देहरादून में कोरोना के 3 ताजा मामले, अब तक 16 संक्रमित

देहरादून में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज एक निजी लैब, दूसरा एम्स ऋषिकेश और तीसरा मरीज मैक्स अस्पताल में सामने आया है। अभी तक 139 लोगों की जांच हुई, इनमें से 16 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके अलावा डेंगू के भी दो नए मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 65 डेंगू संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच कराई। इनमें से दो मरीज पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक मरीज एसएमआई अस्पताल तो दूसरा ग्राफिक एरा में भर्ती है। अब तक कुल 76 मामले डेंगू के सामने आ चुके हैं, जिसमें से देहरादून शहर से 44 और 32 मामले बाहर के हैं। डेंगू के 68 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि आठ मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।
समय से पहले शुरू हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन इसके साथ ही बारिश से डेंगू-मलेरिया बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। जगह-जगह पानी भरा है, जहां लार्वा पनपने का खतरा है। ये नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 17398 घरों में सर्वे कराया और 54 घरों में 63 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला। देहरादून में सर्वे में अभी तक 1655 घरों में डेंगू का लार्वा मिल चुका है।
इस बार बारिश समय से पहले ही शुरू हो गई है, जिसके चलते यह मौसम डेंगू-मलेरिया के मच्छर के लिए अनुकूल हो गया है। ऐसे में सर्वे कर रहे टीमों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. सीएस रावत, डीएसओ

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago