उत्तराखण्ड

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष पहुंची अपने पैतृक गांव राधावल्लभ पुरम

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण एक दिवसीय पौड़ी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज अपने पैतृक गांव राधावल्लभ पुरम में पहुंची, वहीं विधानसभा अध्यक्ष जहां इष्टदेवी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के विकास को अग्रणी रखने के लिए मनोकामना की|

अपने पैतृक गांव में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया| विधानसभा अध्यक्ष ने गांव वासियों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना एवं समस्याओं के निवारण का आश्वासन भी दिया|

विधानसभा अध्यक्ष ने इष्टदेवी के मंदिर के परिसर में शिवलिंग की स्थापना की, जिस मंदिर का नाम राधेश्वर महादेव रखा गया| इस बीच मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया विधानसभा अध्यक्ष ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया| वहीं विधानसभा अध्यक्ष एवं उनके परिजनों द्वारा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया| विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हवन में भाग लिया एवं प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष की पुत्री देवयानी भूषण एवं पुत्र गौरांग भूषण भी मौजूद थे|

पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें अपने पैतृक गांव में आना हमेशा से ही अच्छा लगता है बचपन से ही वह अपने गांव आती रही हैं एवं मंदिर में पूजा अर्चना करती रही है| उन्होंने कहा कि मनोकामना के अनुरूप उन्होंने मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की है एवं उन्हें गांव के लोगों से मिलने का भी मौका प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने रिवर्स माइग्रेशन के सवाल पर कहा कि कृषि, कौशल विकास, महिलाओं के समूह, स्टार्टअप एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांव में रिवर्स माइग्रेशन हो रहा है, उन्होंने कहा कि गांवों में पलायन को रोकने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को संचालित किया जा रहा है जिससे स्वरोजगार एवं आत्म निर्भरता के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं| विकास के मुद्दे पर पत्रकारों का जवाब देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विकास सतत चलने वाली प्रक्रिया है पौड़ी में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सड़कों का निर्माण, स्वास्थ्य सुविधा सहित मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है|

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago