उत्तराखंड विधानसभाअध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास पर मुलाकात की| इस दौरान दोनों उत्तराखंड विधानसभाके बीच उत्तराखंड की विकास योजनाओं एवं कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर वार्ता हुई|
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार को जिला बनाने से लेकर क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर सांसद से विस्तार मे चर्चा वार्ता की| सांसद ने उत्तराखंड के आगामी बजट सत्र की तैयारियों को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष से जानकारी ली| बता दें कि उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी की यह सांसद अनिल बलूनी से पहली मुलाकात है| इस अवसर पर अनिल बलूनी ने ऋतु खंडूडी को प्रथम महिला विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में सफलतम कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं दी|
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…