उत्तराखण्ड

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधानसभा भवन देहरादून में ध्वजारोहण कर परेड को दी सलामी

आजादी के अमृत महोत्सव एवं 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधानसभा भवन देहरादून में ध्वजारोहण कर परेड को सलामी दी। इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ मौजूद रहे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीरों, शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों की शहादत को याद किया। उन्होंने ध्वजारोहण के बाद प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। ऋतु खंडूड़ी ने सभी को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए संकल्प लेने को कहा।

 

 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश आज हर्ष और उल्लास के साथ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज देश के प्रत्येक घर एवं संस्थान में तिरंगा शान से लहरा रहा है, हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक होने के साथ देशवासियों की एकजुटता का परिचय दे रहा है। राष्ट्र हमें एक सूत्र में बांधता है। इसलिए राष्ट्रध्वज सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं हमारा स्वाभिमान है। राष्ट्रगान सिर्फ शब्द नहीं, हमारा आत्म सम्मान है। उन्होंने कहा की पूरी दुनिया आज हमें आशा भरी दृष्टि से देख रही है। भारत अपार संभावनाओं का देश है।

 

हमें अपनी सभी संभावनाओं को तलाशना होगा, उन्हें सच करना होगा। एक ऐसे भारत का निर्माण करना होगा, जिसमें भूख, गरीबी, बेरोज़गारी न हो, जो सशक्त हो, समृद्ध हो और जो विश्व को राह दिखाये। सदियों से भारत ने अपने ज्ञान और अध्यात्म से विश्व का मार्गदर्शन किया है। और अब अपने विज्ञान, अर्थ और कौशल से भी करेगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की बात कही।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा के कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में इससे पहले कई अभूतपूर्व कार्य हुए हैं जिनको आगे बढ़ाते हुए सभी के सहयोग से उत्तराखंड की विधानसभा को देश में आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है जिसमें विधान सभा में लाइब्रेरी हाईटेक बनाए जाने, विधानसभा को ई- विधान सभा के रूप में स्थापित किए जाने संबंधित कार्यवाही प्रारंभ है। उत्तराखंड विधानसभा की वेबसाइट को इंप्रूव किया जा रहा है, जिसमें विधानसभा की गतिविधियों के साथ-साथ प्रदेश से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों का संकलन किया जायेगा, विधानसभा में ऑफिस की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के अलावा ई-ऑफिस की ओर अग्रसर है। शोध को बढ़ावा दिए जाने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर विधानसभा से संबंधित कार्यवाही एवं गतिविधियों से लोगों को अवगत किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्मिकों से अपील करती कि सभी ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से अपने दायित्व एवं कार्यों का निर्वहन करें एवं प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर भी ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल, संयुक्त सचिव चंद्र मोहन गोस्वामी, उप सचिव नरेंद्र रावत, उप सचिव हेम पन्त, विशेष कार्य अधिकारी अशोक साह, वरिष्ठ निजी सचिव अजय अग्रवाल, वरिष्ठ व्यवस्था अधिकारी दीपचंद, सुरक्षा अधिकारी प्रदीप गुणवंत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago