उत्तराखण्ड

उत्तराखंड भाजपा सरप्राइज, बनाया महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का प्रत्याशी

देहरादून :चौंकाने के लिए मशहूर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के एक और फैसले से उत्तराखंड भाजपा सरप्राइज है। पार्टी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है।

लोकसभा चुनाव से पहले महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाए जाने के सियासी मायने हैं। भट्ट ब्राह्मण चेहरा हैं और भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का उन्हें राज्यसभा में भेजे जाने के फैसले को जातीय समीकरणों में संतुलन साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। जब तक भाजपा नेतृत्व ने राज्यसभा का टिकट तय नहीं किया था, तब संभावना अनिल बलूनी को रिपीट किए जाने की भी मानी जा रही थी। केंद्रीय संगठन में बलूनी लंबे समय से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब उन्हें भी पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट का एक दावेदार माना जा रहा है। सियासी जानकारों का मानना है कि ऐसी अटकलों के बीच महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने अपने कैडर को सम्मान दिए जाने का संदेश देने की कोशिश की है। साथ ही प्रदेश कैबिनेट में प्रतिनिधित्व से वंचित चमोली जिले को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व दिलाकर लंबे समय से चली आ रही कसक को दूर करने का प्रयास किया है।

भट्ट का राज्यसभा जाना तय

राज्यसभा सदस्य का चुनाव विधायक करते हैं। उत्तराखंड विधानसभा में भाजपा के 47 विधायक हैं। 19 विधायक कांग्रेस के हैं। दो निर्दलीय और बीएसपी का एक विधायक हैं, एक का निधन हो चुका है। वोटों के गणित के हिसाब महेंद्र भट्ट का राज्यसभा जाना तय है।

नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना कम

महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सियासी हलकों में यह चर्चा भी गरमा गई है कि उनके निर्वाचित होने के बाद प्रदेश पार्टी का नया कप्तान बनाया जाएगा। पार्टी से जुड़े सूत्र व नाम न बताने की शर्त पर बड़े नेताओं का मानना है कि इसकी संभावनाएं न के बराबर है। पार्टी में कई राज्यसभा सदस्य हैं जिनके पास संगठन की भी जिम्मेदारी है। उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी दुष्यंत गौतम और भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल राज्यसभा के सदस्य हैं।

भट्ट को राज्य सभा भेजे जाने के मायने

भट्ट ब्राह्मण चेहरा हैं। साथ ही सीमांत जिले चमोली की बदरीनाथ विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2022 का विधानसभा चुनाव वह हार गए थे। मदन कौशिक के हाथों से संगठन की कमान लेकर भट्ट को थमाई गई थी। उनके करीब दो साल हो गए हैं।

राज्यसभा चुनाव का यह है कार्यक्रम

15 फरवरी को नामांकन होंगे

16 फरवरी को स्क्रूटनी होगी

20 फरवरी को नाम वापसी

27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान व 5 बजे मतगणना

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

11 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

11 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

11 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

11 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

11 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

11 months ago