उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं आज शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड:- उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू होने जा रही हैं, सरकार ने परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न करने के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। इंटर और हाईस्कूल की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरु होने वाली हैं, 27 फरवरी से शुरु होकर यह परीक्षाएं 16 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा केन्द्रों से प्रत्येक दिन उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन हेतु 13 मुख्य संकलन एवं 26 उप संकलन केन्द्र बनाये गये हैं, परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन एवं कक्ष निरीक्षकों आदि की तैनाती मुख्य शिक्षा अधिकारियों के स्तर से की जा चुकी है। सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं के लेकर सभी तैयारियां कर ली है, बच्चों के बैठने की व्यवस्था को भी सुनिश्चित कर लिया गया है।

इतने छात्र-छात्राएं हैं पंजीकृत

16 मार्च को हाईस्कूल की कृषि, बहीखाता, लेखाशास्त्र तो इंटरमीडिएट की समाजशास्त्र विषय के साथ परीक्षा संपन्न होगी, इस बार हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में कुल 2,10,354 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसमें से हाई स्कूल में कुल 116178 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। वहीं 12 वीं की परीक्षा में 94470 परिक्षार्थी परीक्षा दे रहे है. जिनमे (45427 युवक तथा 49043 युवतियां शामिल है, परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में कुल 1228 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

मुख्यमंत्री धामी ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज से शुरू हो रही उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विद्यार्थी सकारात्मक सोच रखते हुए बिना किसी मानसिक दबाव के पूर्ण मनोयोग एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी परीक्षा दें।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago