उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट कक्षा का रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित कर दिया जायेगा। UBSE UK Board 10th, 12th Result 2025 एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी शिक्षा मंत्री एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जारी किया जायेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे जारी होने के साथ ही दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र राज्य में टॉप पोजीशन हासिल करेंगे उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।
छात्रों को हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट कक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 33% प्रतिशत अंक सभी विषयों में अलग-अलग प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे जारी होते ही रिजल्ट UK Board 10th 12th Result 2025 का डायरेक्ट लिंक UBSE की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स इसी साइट से रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी किया जायेगा। ऐसे में नतीजे जारी होने में बस दो घंटे शेष हैं। कुछ ही समय में छात्रों एवं अभिभावकों का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो जायेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…