देहरादून:- धामी सरकार ने सदन के पटल पर बजट रख दिया है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में बजट पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड में विकास की संभावनाओं का नियंत्रित दोहन करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने का रोडमैप तैयार किया है। इस रोडमैप के तहत सरकार को पर्यटन, उद्यान, आयुष, सेवा, उद्योग, अवस्थापना विकास, तीर्थांटन और नई टाउनशिप के क्षेत्र में चरणबद्ध ढंग से कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को जमीन पर उतारना है।
प्रदेश में सीमांत जिले में स्थित गांवों के विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज योजना चलाई जा रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड डबल इंजन की सरकार में विकास के पथ पर सरपट दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 48 सालों से लटके जमरानी बांध का कार्य इस वित्तीय वर्ष से शुरू होगा। वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड का पांचवा धाम शौर्य स्थल बनकर लगभग तैयार हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लखवाड़ परियोजना का काम जारी है। रूद्रप्रयाग में सुंरग बनाने के लिए 248 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…