उत्तराखण्ड

उत्तराखंड निकाय चुनाव, नामांकन प्रक्रिया शुरू, उम्मीदवारों के लिए रविवार भी महत्वपूर्ण दिन

उत्तराखंड:- उत्तराखंड प्रदेश के 100 नगर निकायों में शुक्रवार से नामांकन प्रारंभ हो गए हैं। वहीं निकाय चुनाव के लिए नामांकन 29 दिसंबर को भी दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया आज से 30 दिसंबर तक होनी है।  29 दिसंबर को रविवार होने के चलते गफलत बनी थी कि इस दिन नामांकन होंगे या नहीं। अब राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की है।

इसके साथ ही शहरों में बनने वाली छोटी सरकार को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां और बढ़ गई हैं। सत्ताधारी दल भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं, जबकि अन्य राजनीतिक दल एवं निर्दलीय भी खम ठोकने की तैयारी में हैं। भाजपा पर निकायों में अपने दबदबे को बनाए रखने और कांग्रेस पर सत्तारूढ़ दल के किले में सेंधमारी का दबाव है। एक-दूसरे की रणनीति पर बारीकी से नजर रख रहे दोनों दलों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर मशक्कत चल रही है। कोई भी दल अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाया है।

सालभर से प्रशासकों के हवाले चल रहे नगर निकायों में चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार से नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ शुरू होगी। 23 जनवरी को मतदान और 25 जनवरी को मतगणना होगी। कुल 100 निकायों में 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद और 46 नगर पंचायत में महापौर व अध्यक्ष के साथ ही वार्ड सदस्यों के पदों पर निर्वाचन होना है। गत सोमवार को आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया।

गैर निर्वाचित श्रेणी की नगर पंचायतों केदारनाथ, गंगोत्री व बदरीनाथ में चुनाव नहीं होते। नगर पालिका परिषद किच्छा व नरेंद्रनगर का पुनर्परिसीमन और नवगठित नगर पंचायत पाटी व गढ़ीनेगी के परिसीमन की सूचना आयोग को नहीं मिली है। इस कारण कुल 107 में से 100 नगर निकायों में चुनाव कराए जा रहे हैं। 11 नगर निगमों में महापौर के प्रतिष्ठापूर्ण पदों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर दोनों प्रमुख दलों में मारामारी है। दोनों दलों का प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व निकायों में टिकटों के बंटवारे को लेकर मंथन में जुटा हुआ है।

चुनाव का कार्यक्रम

  • आज से 30 दिसंबर तक सुबह 10 से पांच बजे तक दाखिल किए जाएंगे नामांकन पत्र।
  • 31 दिसंबर व एक जनवरी को सुबह 10 से बजे से होगी नामांकन पत्रों की जांच।
  • दो जनवरी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक वापस लिए जा सकेंगे नाम।
  • तीन जनवरी को सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे आवंटित होंगे चुनाव चिह्न।
  • 23 जनवरी को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा मतदान।
  • 25 जनवरी को सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago