देहरादून:- उत्तराखंड में जल्द चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही जिसको लेकर शासन प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है, वहीं उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट रद्द करने और किराया वापस करने की नीति तैयार कर ली है। खराब मौसम, तकनीकी कारण या सरकार के आदेश पर हेली सेवा की उड़ान रद्द होती है तो यात्रियों को पूरा किराया वापस किया जाएगा।
इसके अलावा पांच दिन पहले टिकट बुकिंग रद्द करने पर किराये की 75 प्रतिशत राशि यात्री को वापस लौटाई जाएगी। 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। 24 अप्रैल से केदारनाथ हेली सेवा शुरू हो जाएगी। हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से की जाएगी।
यूकाडा के सीईओ सी रवि शंकर ने बताया कि नीति के अनुसार, यदि कोई यात्री हेली सेवा के स्लॉट टाइम से एक घंटे पहले हेलीपैड पर नहीं पहुंचता है, तो माना जाना जाएगा कि यात्री नहीं पहुंचा है। ऐसे में यात्री को किराया वापस नहीं होगा। इसके अलावा 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं होगा।
तय समय से पहले 24 घंटे से 48 घंटे के बीच टिकट रद्द करने पर 25 प्रतिशत, 48 घंटे से पांच दिन में 50 प्रतिशत और पांच दिन से पहले टिकट रद्द करने पर 75 प्रतिशत किराया वापस किया जाएगा। हेली सेवा रद्द होने की स्थिति में यात्रियों को पूरा किया वापस किया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को बोर्डिंग पास हेलीपैड पर कंपनी के काउंटर पर जमा करना होगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…