उत्तराखण्ड

विपक्षी दलों के 146 सांसदों के निलंबन के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने की राजभवन घेराव की कोशिश

देहरादून : लोकसभा और राज्यसभा से विपक्षी दलों के 146 सांसदों के निलंबन के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने  देहरादून में राजभवन का घेराव किया ।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विपक्षी सांसदों के निलंबन और उत्पीडन से नाराज होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला में बैरिकैडिंग की सहायता से राजभवन से पहले ही रोक लिया जिसके बाद कांग्रेसियों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोंक झोंक भी हुई । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस ने राजभवन का घेराव किया । मोदी सरकार हिटलरशाही और तानाशाही की सरकार है देश खतरे में और लोकतंत्र खतरे में है। ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्षी दल पूरे देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है लेकिन विपक्ष के नेता जनता के मुद्दो को प्रमुख्ता से उठाएंगे और सत्तापक्ष से सवाल करेंगे ।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago