उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन ने सड़क सुरक्षा को लेकर बीते दिन की बैठक, भविष्य में दुर्घटना मुक्त यातायात के उपायों पर की चर्चा

बीती शाम को उपमहानिरीक्षक/ निदेशक यातायात उत्तराखंड मुख्तार मोहसिन ने राज्य के चार बड़े जनपदों देहरादून,  हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर एवं नैनीताल  की यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से आयोजित की गई।  उक्त गोष्ठी में जनपदों में यातायात व्यवस्था के अन्तर्गत प्रवर्तन की कार्यवाही, ई-चालान द्वारा की गई कार्यवाही , टोईंग की कार्यवाही, घटित दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटना के बाद उठाये गये कदम एवं भविष्य में दुर्घटना मुक्त यातायात के उपायों पर चर्चा की गई।

गोष्ठी में निम्नलिखित दिशा निर्देश दिये गयेः-

  1. राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में अक्सर देखा गया है कि  दुर्घटनाओं में दुपहिया वाहन पर बिना हेलमेट होने से मृतकों की संख्या में अत्यधिक वृध्दि की  सम्भावना बढ़ जाती है। वर्ष 2022 में माह जनवरी से जुलाई तक  दुपहिया वाहन  पर 159 सड़क दुर्घटनाएं हुई है जिसमें 66 लोगों की मृत्यु हुई है और 115 लोग घायल हुए है। दुपहिया वाहन पर चलने वाले लोगों को हेलमेट पहनने के लिए चालान के अतिरिक्त जागरुक किये जाने की आवश्यकता है। प्रत्येक जनपद में निर्धारित स्थलों पर Helmet Zone के बोर्ड लगाये और आम नागरिकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए  सोशल मीडिया एवं मीडिया के माध्यम से बेहतर तरीके प्रचार-प्रसार किया जाए।
  2. प्रमुख स्कूलों के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था को बहुत गंभीरता से लें क्योंकि ट्रैफिक अव्यवस्था के कारण स्कूल परिसर के आसपास स्कूल खुलते समय एवं बन्द होते समय ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए समस्त जनपदों में प्रमुख स्कूलों के बाहर ट्रैफिक जाम को कम करने एवं आसपास के लोगों के लिए सहज स्थिति उत्पन्न करने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना (Micro-Planning) को तैयार करें और इसमें अतिरिक्त मदद के लिए ट्रैफिक वालिटिंयर का भी सहयोग प्राप्त करें तथा स्कूल प्रशासन से वार्ता कर स्कूल के बाहर यातायात संचालन में स्कूल के सीनीयर Student को “Traffic Moniter” का कार्य लिया जाए। इस हेतु स्कूल से समन्वय एवं छात्रों के प्रशिक्षण की व्यवस्था पूर्व में कर ली जाए।
  3.   सड़क दुर्घटनाओं के मूल्यांकन में एक अहम बिन्दु प्रकाश में आया है कि नेश्नल हाईवे में कम गति वाले वाहन जैसें ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा आदि चल रहें है जबकि नेशनल हाईवे के डिजायन के कारण वाहनों की रफ्तार अधिक निर्धारित है। कम गति वाले वाहनों के आवागमन से एक तो दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है दूसरा चौराहें एवं तिराहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इस स्थिति के निदान हेतु पुनः सभी वाहनों के लिए रुट निर्धारित किये जाए और इसकों बेहतर तरीके से इसका क्रियान्वयन किया जाए।
  4.   उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा अपने सभी एप को एक ही एप में इंट्रीगेड किया गया है जिसका नाम है “Uttarakhand Police App” इस एप में उत्तराखण्ड ट्रैफिक आईज एप को भी इंट्रीगेड किया गया है। सभी जनपद आम नागरिकों को बताये कि जैसे आपके द्वारा पूर्व में यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों का चालान उत्तराखण्ड ट्रैफिक आईज एप के माध्यम से कराया जा रहा है था, वैसे ही आप अब उत्तराखण्ड पुलिस एप में भी कर सकते है। इसमें केवल आपकों उत्तराखण्ड पुलिस एप में जाकर ट्रैफिक आईज का विकल्प मिलेगा जिसकी मदद से आप किसी भी यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले व्यक्ति का चालान करवा सकते है। इस सम्बन्ध में सभी जनपदों को इसके व्यापक स्तर से प्रचार- प्रसार हेतु निर्देश दिये गये।
  5.   प्रायः यह देखने में आ रहा है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहनों के पिकअप टूटने के कारण दुर्घटना हो रही है जिसका मुख्य कारण ओवरलोडिंग है इसके लिये ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago