उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार ने 100 विभागों की वेबसाइट नए प्रारूप में बनाने का लिया निर्णय, डेटा सुरक्षा बढ़ेगी

देहरादून:- उत्तराखंड राज्य के सभी सरकारी विभागों व निदेशालयों की वेबसाइट अब नए प्रारूप पर बनाई जाएगी। सभी विभागों को इसके लिए नेशनल इन्फारमेटिक्स सेंटर (एनआइसी) का सहयोग लेना होगा। इससे लाभ यह होगा कि विभागों द्वारा सुरक्षित किया जा रहा डाटा केंद्र स्तर पर भी सुरक्षित हो जाएगा। पहले चरण में कुल 100 सरकारी विभाग व उनके निदेशालयों की वेबसाइट नए प्रारूप पर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने सभी विभागों को पूर्व में जारी शासनादेश के अनुसार ई-मार्केट प्लेस से ही इनकी खरीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।

स्टेट डाटा सेंटर पर अक्टूबर में हुए साइबर हमले के बाद से ही सूचना प्रौद्योगिकी विभाग साइबर सुरक्षा को लेकर लगातार नए कदम उठा रहा है। साइबर हमले के दौरान जब सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने सभी विभागों से मिलने वाले ऑनलाइन डाटा और विभागीय व्यवस्थाओं का अध्ययन किया तो इसमें काफी खामियां पाई गईं। यह देखा गया कि कई विभागों की एक से अधिक वेबसाइट बनी हुई हैं। इनमें से कुछ चल रही हैं तो कुछ अपडेट नहीं हुई हैं। यहां तक कि ये अलग-अलग फर्मों से बनवाई गई हैं। इसी प्रकार विभागों में सरकारी कंप्यूटरों पर इंटरनेट मीडिया का काफी उपयोग किया जा रहा है। अधिकांश विभागों में साफ्टवेयर भी आउटडेटेड हैं। इसे देखते हुए अब सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने सभी विभागों को नए प्रारूप पर सभी सरकारी विभागों व उनके निदेशालयों की वेबसाइट बनाने का निर्णय लिया है। एनआइसी के सहयोग से सभी विभाग इस कार्य को करेंगे।

सचिव सूचना प्रौद्योगिकी नितेश झा ने बताया कि सभी विभागों को इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है। इसमें वेबसाइट के नियमित निरीक्षण और सुरक्षा की जिम्मेदारी एनआइसी की रहेगी। संबंधित विभागों को इसमें समय-समय पर होने वाले बदलावों के विषय में डाटा फीड करना होगा।

आंदोलनकारी आश्रितों का जल्द जारी होगा प्रमाण पत्र

राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जल्द ही गृह विभाग आदेश जारी कर देगा। कार्मिक विभाग द्वारा दिए गए मंतव्य के बाद गृह विभाग इस दिशा में कदम उठा रहा है। प्रमाण पत्र जारी होने से आंदोलनकारी आश्रित विभिन्न सरकारी सेवाओं में आंदोलनकारी आरक्षण का लाभ हासिल कर सकेंगे। प्रदेश में राज्य आंदोलनकारी व उनके आश्रितों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है। शासनादेश जारी हुए दो माह से अधिक समय बीतने के बाद भी आंदोलनकारियों के आश्रितों को प्रमाण पत्र जारी करने संबंधी आदेश जारी नहीं हो पाए थे।

दरअसल, पहले यह प्रकरण कार्मिक विभाग को भेजा गया। कार्मिक विभाग ने इसका अध्ययन कर स्पष्ट किया कि आंदोलनकारी गृह विभाग का विषय है ऐसे में प्रमाण पत्र भी वही निर्गत करेगा। इस संबंध में भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने सचिव शैलेश बगौली से भी मुलाकात की। सचिव गृह शैलेश बगौली ने बताया कि विभाग का प्रयास इसी सप्ताह इसका शासनादेश जारी करने का है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago