उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार ने 37 आईएफएस अधिकारियों के तबादले, समीर बने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक

उत्तराखंड सरकार ने कल देर रात 37 आईएफएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। डॉ. समीर सिन्हा को प्रभारी प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक बनाया गया है। वहीं, पीके पात्रो को मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उप सचिव, वन सत्यप्रकाश सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ) डॉ. धनंजय मोहन को वन निगम का एमडी बनाया गया है।

 

केएम राव को एपीसीसीएफ पर्यावरण, बीपी गुप्ता को एपीसीसीएफ प्रशासन, कपिल लाल को एपीसीसीएफ परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी, जीएस पांडेय को सीईओ कैंपा, कपिल जोशी को एपीसीसीएफ वन अनुसंधान एवम प्रशिक्षण हल्द्वानी, एसएस रासाईली को एपीसीसीएफ वन संरक्षण, नरेश कुमार मुख्य वन संरक्षक ईको टूरिज्म, मनोज चंद्रन को मुख्य वन संरक्षक मूल्यांकन, डॉ. तेजस्विनी पाटिल को एफटीआई हल्द्वानी, डॉ. पराग मधुकर धकाते को सीसीएफ वन पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इसके अलावा डॉ. धीरज पांडेय को जिम कॉर्बेट पार्क का निदेशक बनाया गया है।  राहुल को प्रतिनियुक्ति पर वन निगम भेजा गया है। निशांत वर्मा को निदेशक नंदा देवी बायोस्फीयर बनाया गया है। मान सिंह को सीएफ दक्षिणी कुमाऊं, डॉ साकेत बडोला को राजाजी पार्क निदेशक, राजीव धीमान को वन संरक्षक शिवालिक व भागीरथी बनाया गया है। वहीं डॉ विनय भार्गव को वन संरक्षक यमुना वृत्त, पंकज कुमार को सीएफ गढ़वाल बनाया गया है।

उप वन संरक्षक मयंक शेखर झा को डीएफओ हरिद्वार, कहकशां नसीम को उप वन संरक्षक मूल्यांकन व आईटी,अमित कंवर डीएफओ नरेंद्रनगर, वैभव कुमार को डीएफओ तराई केंद्रीय वन प्रभाग हल्द्वानी, दिनकर तिवारी को डीएफओ लैंसडौन, दीपक सिंह डीएफओ नियोजन मुख्यालय, कुंदन कुमार को डीएफओ तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर,आसुतोष सिंह डीएफओ मसूरी, बलवंत शाही डीएफओ उप वन संरक्षक वन वर्धनीक,अभिमन्यु को डीएफओ रुद्रप्रयाग, बीडी सिंह उप निदेशक राजाजी पार्क, चंद्र शेखर जोशी को डीएफओ नैनीताल, जीवन मोहन को डीएफओ रामनगर, बीबी मर्तोलिया को उप वन संरक्षक जायका, टीएस बीजुलाल और डॉ. अभिलाषा सिंह को मुख्यालय अटैच किया गया है। वहीं देहरादून जू निदेशक का प्रभार डीएफओ देहरादून नीतीश मणि त्रिपाठी को दिया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago