उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा के 17 अफसर जल्द भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हो जाएंगे। इन सभी अफसरों ने अपना संवर्ग बदलने की सहमति दे दी है। केवल एक अफसर गिरधारी सिंह रावत पीसीएस संवर्ग न छोड़ने की वजह से आईएएस अफसर नहीं बन पाएंगे। उन्होंने आईएएस संवर्ग में शामिल होने को लेकर इच्छा पत्र नहीं दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीपीसी के मिनट्स और अफसरों से प्राप्त इच्छा पत्र के प्रस्तावों को अनुमोदन दे दिया है। इसके साथ ये प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को भेज दिए गए हैं। माना जा रहा है कि कुछ दिनों में राज्य सरकार को 17 आईएएस अफसर मिल जाएंगे।
इन अफसरों ने आईएएस बनने के लिए इच्छा पत्र दिया हैं, मेजर योगेंद्र यादव, उदय राज सिंह, देवकृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडे, राजेंद्र कुमार, ललित मोहन रयाल, कर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव, आनंद श्रीवास्तव, हरीश कांडपाल, संजय खेतवाल, नवनीत पांडेय, मेहरबान सिंह बिष्ट, आलोक पांडेय, बंशीधर तिवारी, रुचि मोहन रायल, झरना कमठान।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…