देहरादून:- स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने देश व प्रदेशवासियों को उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामाएं दी। स्वास्थ्य सचिव ने राज्य की जनता की कुशल स्वास्थ्य की कामना करते कहा कि जैसे कि हम सभी देख रहे हैं कि आजकल डेंगू, आईफ्लू, और टॉइफाइड जैसी बीमारियां तेजी से आम आदमी को प्रभावित कर रही हैं। कभी-कभी हमारी लापरवाही के कारण यह समस्या बढ़ जाती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग इन सभी चुनौतियों से निपटने में सक्षम है। स्वास्थ्य सचिव ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि जागरूकता से हर बीमारी पर विजय पाई जा सकती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू, आईफ्लू, और टॉइफाइड से आप खुद की और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियों का पालन करें। बरसात के मौसम में पानी जमने नहीं दें क्योंकि यह बीमारियों के फैलने का कारण बन सकता है।
स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड की ओर से 15 अगस्त को विशेष रूप से सम्पूर्ण प्रदेश में फोगिंग की प्रक्रिया का आयोजन किया जायेगा। फोगिंग बीमारियों के प्रसार को रोकने में मदद करेगी। स्वास्थ्य सचिव ने बढ़ते डेंगू मरीजों को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने जिलों में भी फोगिंग प्रक्रिया करें। स्वास्थ्य सचिव ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि आपका स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कृपया सभी सुरक्षित रहें और सावधानियों का पालन करें। हम सभी मिलकर इन बीमारियों को पराजित कर सकते हैं।
स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को डेंगू रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पत्र लिखा है। अपने पत्र में स्वास्थ्य सचिव ने स्पष्ट किया हे कि वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही डेंगू रोग के प्रसारण की संभावना बढ़ जाती है। वर्तमान में राज्य के जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनिताल एवं पौड़ी गढ़वाल से डेंगू रोगी रिपोर्ट हुये हैं। इसी क्रम में आगामी माहों में डेंगू रोग को महामारी का रूप लेने से रोकने के लिये निम्न कार्यवाहियां की जानी अनिवार्य है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…