उत्तराखण्ड

एक्शन में दिखे उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री अवैध अस्पतालों पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने कहा राज्य में अवैध रूप से चल रहे प्राइवेट अस्पताल क्लीनिक नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी इसके अलावा 50 या 50 से कम बेड के अस्पतालों को क्लीनिक इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के दायरे से बाहर रखने के लिए कैबिनेट में संशोधन प्रस्ताव लाया जाएगा

अवैध रूप से चल रहे प्राइवेट अस्पताल क्लीनिक को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सख्त

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) एवं नेशनल मेडिकोज आर्गेनाईजेशन (नमो) के पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली, डॉ रावत ने बताया कि प्रदेश भर में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के लिए नर्सिंग होम अफसरों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, जिस के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध निजी अस्पतालों क्लिनिको एवं जांच केंद्रों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, ताकि निजी अस्पतालों की मनमानी व मरीजों के शोषण पर रोक लगाई जा सके

डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में निजी अस्पतालों एवं निजी ऑपरेटरों द्वारा संचालित एंबुलेंस की मनमानी को रोकने के लिए पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा जांच की जाएगी और राज्य में 50 एवं इससे कम बेड क्षमता वाले अस्पतालों को क्लीनिक इस्टैब्लिशमेंट एक्ट की परिधि से बाहर रखने के लिए कैबिनेट में शीघ्र संशोधन प्रस्ताव लाया जाएगा। इस एक्ट में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, और हरियाणा की तर्ज पर संशोधन किया जाएगा

बैठक में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ शैलजा भट्ट ने बताया कि आईएमए एवं नमो के पदाधिकारियों की मांग पर क्लीनिकल एक्ट को लेकर पूर्व में गठित समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंप दी है ,जिसका शीघ्र अवलोकन किया जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago