देहरादून: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश के निचली अदालतों में तैनात कई न्यायाधीशों के तबादले किए गए हैं। इसके लिए उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से अधिसूचना में हरिद्वार के तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिरुद्ध भट्ट को हरिद्वार के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रिक्त पद पर स्थानांतरित किया गया है।
जबकि चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस. कुमार श्रीवास्तव तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार, पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार से चंद्रपुर चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार के पद पर तैनात मुकेश चंद्र आर्य को पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष चंद्र की जगह तैनात किया गया है।वहीं, बागेश्वर की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात मंजू सिंह मंडे को खटीमा का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
हरिद्वार के सिविल जज सीनियर डिविजन संगीता रानी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार के पद पर तैनात किया गया है। जबकि, प्रथम अपर सिविल जज सीनियर डिविजन राहुल कुमार श्रीवास्तव को सिविल जज सीनियर डिवीजन हरिद्वार बनाया गया है। वहीं, सिविल जज सीनियर डिवीजन बागेश्वर को बागेश्वर का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…