उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़,बागेश्वर एवं चम्पावत में यातायात निदेशक उत्तराखंड मुख्तार मोहसीन ने शामिल किया हाईटेक बोलेरो इण्टरसेप्टर

देहरादून:- पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखंड मुख्तार मोहसीन द्वारा बीते दिन तीन जनपदों पिथौरागढ़,बागेश्वर एवं चम्पावत में यातायात निदेशालय उत्तराखण्ड द्वारा क्रय की गई तीन हाईटेक बोलेरो इण्टरसेप्टर को शामिल किया गया। पूर्व में 10 जनपदों में इण्टरसेप्टर चल रही थी परन्तु तीन जनपदों में शेष रह गई थी, अब राज्य के सभी जनपदों में इण्टरसेप्टर कार्य कर रही है। उक्त इण्टरसेप्टर का प्रयोग यातायात व्यवस्था में बेहतर तरीके से कार्य करने एवं प्रवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाने के लिए किया जायेगा। उक्त बोलेरों में एक उपनिरीक्षक एक चालक सहित एक सहकर्मी मौजूद रहकर कार्य करेंगे।06 ऑपरेटरों को 03 बोलेरो इण्टरसेप्टर में लगे सभी उपकरणों का प्रशिक्षण कराया गया है।

इन बोलेरो इण्टरसेप्टर में AI(Artificial Intelligence) value Add System भी है जिसके अन्तर्गत यह Auto Mode एवं Manual Mode में कार्य करेगा। इसमें निम्न बिन्दुओं में कार्यवाही AI के माध्यम से होगीः-

  1. बिना हेलमेट वाहन चलाना
  2. तीन सवारी वाहन चलाना
  3. ओवरस्पीड वाहन चलाना

इसमें 1TB Capacity 4 जी रुफ टॉप कैमरा एण्ड एनवीआर लगा है जिसका उपयोग कानून व्यवस्था एवं मानिटरिंग व वीडियों रिकार्डिंग के लिए किया जाएगा

उक्त बोलेरों इण्टरसेप्टर में निम्न उपकरण लगाये गये है जिनका प्रयोग प्रर्वतन की कार्यवाही में किया जायेगाः-

  1. लेसर स्पीड डिवाईस विद कैमरा
  2. ब्रीथ एनालाईजर
  3. बार लाईट विद एम्पलीफायर
  4. एलईडी डिस्पले बोर्ड
  5. 4 जी रुफ टॉप कैमरा एण्ड एनवीआर
  6. मॉनीटर एण्ड माउस
  7. प्रिन्टर विद पेपर रोल

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago