उत्तराखण्ड

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का उनकी 33वीं पुण्य तिथि पर भावपूर्ण स्मरण कर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का उनकी 33वीं पुण्य तिथि पर भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राजधानी देहरादून स्थित राजीव भवन में पार्टी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत नेता के राष्ट्र के विकास में दिए अतुलनीय योगदान और उन्नति के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

श्री महर्षि ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी वास्तविक अर्थों में 21वीं सदी के भारत के स्वप्नद्रष्टा थे। उनके दिखाए मार्ग पर चल कर ही नए भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजीव जी ने कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज की परिकल्पना को साकार किया, वह देश के लिए मील का पत्थर है। भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में उन्होंने जो योगदान दिया, उसके लिए देशवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा ने कांग्रेसजनों के नाम अपने संदेश में कहा कि भारत रत्न स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता और 21 वीं सदी की वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप देश को उसके अनुरूप ढालने वाले पहले नेता थे।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने संदेश में कहा कि पार्टीजन उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करें। उन्होंने कहा कि देश में आज जो सूचना क्रांति नजर आ रही है, उसका बीजारोपण स्व. राजीव जी ने ही किया था। पंचायती राज की उनकी अवधारणा ने देश को नई दिशा दिखाई। सचमुच 21वीं सदी के भारत की नींव राजीव जी ने ही रखी थी, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अनिल शिंगारी,प्रदेश सचिव सोशल मीडिया विकास नेगी,जाहिद खान,नरेश कुमार,नदीम अख़्तर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago