आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राकेश कुमार को आयोग द्वारा कराई जाने वाले भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को त्वरित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा कुशलता तथा पूर्णतः पारदर्शिता से भर्ती प्रक्रिआओं का संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने प्रदेश के युवाओं को आश्वासन दिया है कि भर्ती परीक्षाएं पूर्णतः पारदर्शिता व निष्पक्ष तरीके से संचालित की जाएगी। युवा लगन और परिश्रम से परीक्षाओं की तैयारी करें। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने जानकारी दी कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग आगामी परीक्षाओं के कैलेण्डर जारी कर चुका है तथा तद्नुसार सारी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। जल्द से जल्द परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…