देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 12 से 15 नवंबर के बीच आयोजित की जानी थी। आयोग ने हाल ही में क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों की वजह से परीक्षा की डेट आगे बढ़ा दी है।
राज्य लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा पहले अगस्त में प्रस्तावित थी। इस बीच हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा का रिजल्ट रिवाइज किया था। जिन नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया था, उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग की थी। जिसके बाद आयोग ने परीक्षा की तिथि 12 से 15 नवंबर तय कर दी थीहाल ही में हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुछ और उम्मीदवारों को पीसीएस प्री परीक्षा में क्वालीफाई घोषित किया गया है। अब यह उम्मीदवार भी परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग कर रहे थे।लिहाजा आयोग ने परीक्षा स्थगित करते हुए अब नई तिथि जारी कर दी है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अब अगले साल 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…