हल्द्वानी : उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में सड़क हादसे और घटनाएं लगातार सामने आ रही है वही बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां दिल्ली से आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस का रामपुर रोड पर सुबह-सुबह हादसा हो गया। रोडवेज की बस और ईंटो से भरे ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान रोडवेज क्षतिग्रस्त हो गई, हादसे में चालक को अधिक चोट आई है। जबकि कई यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं, मौके लोगों ने बस चालक को अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार आज सुबह रुद्रपुर डिपो की एक बस UK06PA 1704 दिल्ली से हल्द्वानी आ रही थी।
रामपुर रोड स्थित कत्था फैक्ट्री के पास ईटो से भरे ट्रक के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बस बिजली के पोल से टकराकर रुक गई। बस चालक की तरफ़ से पूरी बस क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को मौके पर पुलिस ने बाहर निकाला। कई यात्री भी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं परंतु चालक को ही अधिक चोटें आई हैं। चालक को एम्बुलेंस से भिजवा दिया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…