देहरादून : उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास मंत्रालय ने प्रदेश के कई जिलों में “मेरा गांव मेरी सड़क योजना” में 24 सड़क योजनाओं को स्वीकृति दी। अब तक 61 गांव को मिल चुकी है सड़क मार्ग से जोड़ने की मंजूरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इस योजना में 49 गांव के लिए सड़कें स्वीकृत की गयी थी। जिन पर कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि इन सड़कों के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को हर मौसम में बेहतर यातायात की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से संपर्क मार्ग उपलब्ध होने के साथ-साथ स्थानीय उपज को बाजार तक लाने की सुविधा होगी। जिससे कृषकों की आय में वृद्धि तथा अन्य रोजगार के साधन भी विकसित होंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…