उत्तराखण्ड

आज होगा उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव, 4:30 बजे से शुरू की जाएगी मतगणना

देहरादून:-  आज उत्तराखंड सचिवालय संघ का चुनाव प्रारंभ होगा। इसमें एक हजार से ज्यादा मतदाता कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सचिवालय संघ चुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें संप्रेक्षक प्रत्याशी अरविंद कुमार व लालमणि, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी भूपेंद्र नारायण जोशी, रमेश सिंह बर्त्वाल, संयुक्त सचिव प्रत्याशी चंदन सिंह बिष्ट, जगत सिंह डसीला, रणजीत सिंह, शुभम, महासचिव प्रत्याशी कमल कुमार, राकेश चंद्र जोशी, विमल जोशी और अध्यक्ष प्रत्याशी दीपक जोशी, प्रदीप पपनै व सुनील कुमार लखेड़ा शामिल हैं।

4:30 बजे से मतगणना शुरू

निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतदाता कर्मचारियों को पहचान के रूप में सचिवालय प्रशासन या राज्य संपत्ति विभाग की ओर से जारी किया गया विभागीय या शासकीय पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

मतदान कभ में मोबाइल रखेगा बंद

इसके बिना वोट नहीं डाल पाएंगे। मतदान कक्ष में मोबाइल बंद रखना होगा। मोबाइल ऑन पाए जाने और किसी भी मत चिन्ह्ति करने का फोटोग्राफ लेने संबंधी तथ्य संज्ञान में आने पर मोबाइल जब्त कर लिया जाएगा। मीडिया सेंटर की 150 मीटर परिधि में किसी भी प्रत्याशी का काउंटर नहीं लग सकेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago