उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य को प्राप्त हुई कोविड-19 की 90,500 डोज

देहरादून -: स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, द्वारा बीते दिन बताया गया कि स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोविड- 19 वैक्सीन (COVISHIELD ) की 90,500 डोज राज्य को प्राप्त हो गई हैं। भारत सरकार द्वारा प्राप्त वैक्सीन से प्रदेश में वैक्सीनेशन की गति बढेगी तथा सभी जिला चिकित्सा अधिकारियों को यह आदेश दे दिया गया है कि वह प्रदेश में टीकाकरण की गति में और तेजी लायें।

स्वास्थ्य सचिव द्वारा बताया गया कि भारत सरकार से प्राप्त वैक्सीन प्रदेश के सभी जनपदों में वितरित की जा चुकी है। जनपद अल्मोडा को 4100, बागेश्वर-1800, चमोली-2400, चम्पावत – 2000, देहरादून- 18900, हरिद्वार – 18400, नैनीताल-8500, पौड़ी गढ़वाल-5000, पिथौरागढ -4000, रूद्रप्रयाग-1600, टिहरी गढवाल – 3600, उधमसिंह नगर – 18,400 एवं उत्तरकाशी- 1800 डोज वितरित की गई है।

स्वास्थ्य सचिव द्वारा यह अपेक्षा आमजन से की गई है कि जिन लोगों का वैक्सीनेशन किसी कारण छूट गया है वह जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर वैक्सीन लगवायें। सचिव महोदय द्वारा यह भी बताया गया कि वर्तमान में प्रदेश में वैक्सीन को कोई कमी नहीं है। प्रत्येक जनपद में शीघ्र ही उनकी आवश्यकतानुसार और वैक्सीन वितरित की जायेंगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago