उत्तराखंड:- दिल्ली की रोडवेज बस सेवा प्रभावित होने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने सभी डिपो को अलर्ट जारी कर दिया है। जो बसें दिल्ली में नहीं घुस सकती, उन्हें यूपी में दिल्ली की सीमा पर रोककर सवारियों को दिल्ली भेजने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग से समन्वय बनाया जा रहा है।
निगम की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, निगम 180 सीएनजी बसें दिल्ली मार्ग पर संचालित कर रहा है। बीएस-6 मानक की 12 वॉल्वो बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। 130 मई बसों में से 77 को दिल्ली मार्ग पर संचालित किया जा रहा। बाकी 53 भी जल्द ही चलाई जाएंगी। संचालित बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
जो बसें दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पा रहीं, उन्हें यात्रियों की जरूरत के अनुसार मोहननगर, कौशांबी दिल्ली सीमा तक पहुंचाया जा रहा है। इससे आगे सवारियों को भेजने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग डीटीसी बसों के संबंध में समन्वय बनाया जा रहा है। निगम प्रबंधन का कहना है कि उनकी कोशिश है कि सवारियों को परेशानी न हो।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…