हरिद्वार:- बीजेपी के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज डिजिटल नॉमिनेशन किया। प्रेस वार्ता में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटल इंडिया का सपना अब साकार हो रहा हैं। मां गंगा की पावन भूमि से उत्तराखंड का यह पहला डिजिटल नामांकन शुरू हुआ हैं। डिजिटल नामांकन बजट फ्री हैं साथ ही समय भी बचता हैं। लोकसभा की पांचों सीटों पर सबसे पहले प्रत्याशियों का एलान करने के बाद अब भाजपा ने प्रत्याशियों के नामांकन की तिथियां भी तय कर दी थी।
पार्टी अल्मोड़ा लोकसभा सीट से नामांकन का श्रीगणेश करेगी। इस दिन पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने का यह सिलसिला 27 मार्च तक चलेगा। हरिद्वार लोस सीट पर ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। पार्टी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस सीट पर आज 22 मार्च को पहले ऑनलाइन नामांकन किया। इसके बाद 26 मार्च कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप पर्चा दाखिल करेंगे। 26 मार्च को गढ़वाल सीट पर पार्टी उम्मीदवार अनिल बलूनी और टिहरी सीट पर माला राज्य लक्ष्मी शाह पर्चा भरेंगी। नैनीताल संसदीय सीट पर 27 मार्च को पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट नामांकन करेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…