उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के गोल्डन बॉय लक्ष्य सेन को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

प्रतिष्ठित बैडमिंटन खिलाड़ी और गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर शटलर लक्ष्य सेन को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा। राज्य के युवाओं ने हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

इसी क्रम में अब उत्तराखंड का एक युवा खेल जगत के सर्वश्रेष्ट सम्मान में से एक “अर्जुन अवार्ड” से उत्तराखंड राज्य को गौरवान्वित करेगा। मूल रूप से अल्मोड़ा में जन्मे जाने माने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

लक्ष्य ने ट्वीट करते हुए कहा कि वे इस सम्मान के लिए चयन होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आगे भी लिखते हैं कि 14 नवंबर के दिन ही उनके प्यारे दादाजी सी.एल सेन जी का स्वर्गवास हुआ था और यह कितना संयोग है कि 14 नवंबर को ही इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।उन्होंने यह सम्मान अपने दादा जी को समर्पित किया है।

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन

अभी हाल ही में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में लक्ष्य सेन में बैडमिंटन के पुरुष एकल फाइनल में गोल्ड जीता था और यह उनका पहला कॉमनवेल्थ गेम था जिसमें उन्होंने प्रतिभाग किया था।

लक्ष्य सेन की उम्र अभी 21 वर्ष है वह मात्र 3 वर्ष की उम्र से ही बैडमिंटन खेलते थे। लक्ष्य सेन ने 21 वर्ष की उम्र में ही कई गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। लक्ष्य सेन ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से आज यह मुकाम हासिल किया है।

यह भी पढ़ें:-https://uttarakhandjagran.co.in/cm-holds-review-meeting-with-school-education-department/

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago