उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी डीएम ने जिले के दोनों धामाओं में आ रहें देश- विदेश के श्रद्धालुओं से प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर सहयोग करने की अपील

उत्तरकाशी जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने यमुनोत्री धाम सहित जानकीचट्टी एवं प्रमुख यात्रा पड़ाव में पानी और कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक बोतलों में लगे क्यूआर कोड का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। दुकानदारों, होटल, ढाबा संचालकों को पानी, कोल्ड ड्रिंक के थोक विक्रेताओं से क्यूआर कोड लगी बोतलें क्रय एवं विक्रय करने के निर्देश दिए।

बिना क्यूआर कोड लगी पानी एवं कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक बोतलों को कतई भी क्रय-विक्रय करने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि कोई भी व्यापारिक प्रतिष्ठान बिना क्यूआर कोड लगी पानी और कोल्डड्रिंक की प्लास्टिक बोतलों को बेचते हुए पाया गया तो उनसे अर्थदंड वसूली के साथ ही चालानी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने जिले के दोनों धाम आ रहें देश- विदेश के श्रद्धालुओं से प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर अपेक्षित सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि पानी एवं कोल्ड ड्रिंक की क्यूआर कोड लगी बोतलों के क्रय करने पर रिफंड की व्यवस्था की गई है। प्रमुख यात्रा पड़ाव एवं यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर जगह-जगह संग्रहण केंद्र बनाए गए है। जहां कोई भी व्यक्ति खाली प्लास्टिक की बोतलें जमा कर अपना रिफंड वापस ले सकता है। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिष्ठानों को रिसाइकिल कम्पनी से क्यूआर कोड क्रय करने पर जोर दिया। तथा प्लास्टिक मुक्त को लेकर अपेक्षित सहयोग मांगा।  इस दौरान एसपी अपर्ण यदुवंशी भी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago