उत्तराखण्ड

12 मार्च से देहरादून और लखनऊ के बीच Vande Bharat Express का संचालन होगा शुरू

देहरादून:-  उत्तराखंड के लोगों को हवाई सेवा की सौगात के बाद अब एक और खुशखबरी मिलने वाली है। अब देहरादून से लखनऊ का सफर बस चंद घंटो में पूरा हो जाएगा। 12 मार्च से देहरादून और लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन देहरादून से लखनऊ के बीच में केवल सात रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। उत्तर रेलवे ने ट्रेन के संचालन की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। देहरादून से लखनऊ के बीच रेल यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन इसी माह 12 तारीख से चलेगी। वंदे भारत के चलने से लोगों का सफर आसान हो जाएगा।

सप्ताह में छह दिन चलने वाली ट्रेन लखनऊ से 12 मार्च को सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर चलेगी और एक बजकर 35 मिनट पर देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से यह ट्रेन दो बजकर 25 मिनट पर चलेगी और रात दस बजकर 40 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन देहरादून, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलमनगर और लखनऊ स्टेशन पर रुकेगी। देहरादून से लंबे समय से लखनऊ या पूर्वांचल के लिए ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी। दिन में इस ट्रेन के संचालन से पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। देहरादून से आनंद विहार, नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पहले से किया जा रहा है। यह ट्रेन भी सप्ताह में दिन चलती है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago