उत्तराखण्ड

देहरादून राजभवन में वसंतोत्सव 2023 का हुआ आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

देहरादून:  राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में वसंतोत्सव 2023 का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राज्य में फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा देने के लिहाज से वसंतोत्सव को अहम बताया। देहरादून राजभवन में वसंतोत्सव 2023 का आगाज हो गया है। राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने वसंतोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। तीन दिनों तक चलने वाले वसंतोत्सव में विभिन्न फूलों की प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

वसंतोत्सव में कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। पहली बार रूफ टॉप गार्डनिंग, बोनसाई गार्डनिंग और शहद प्रसंस्करण से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। विभिन्न सरकारी उद्यानों की पुष्प प्रदर्शनी के साथ ही पुष्प आधारित रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। वसंतोत्सव में 16 श्रेणियों में 186 पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस बार वंसतोत्सव में 750 स्वयं सहायता समूहों ने हिस्सा लिया है। राज्यपाल ने कहा है कि वसंतोत्सव के आयोजन से राज्य में हार्टीकल्चर और फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वसंतोत्सव, राज्य के पुष्प उत्पादों के प्रदर्शन का एक बड़ा मंच है। जिससे इन उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। वंसत के मौसम को ऋतुराज कहा जाता है। क्योंकि इस समय प्रकृति अपना ऋंगार करती है। और रंग बिरंगे फूलों का सौंदर्य कुदरत की आभा को और बढ़ा देता है। ऋतुराज वंसत के यही रंग देखने को मिल रहे हैं वसंतोत्सव में। जिसमें फूलों की विभिन्न प्रजातियों के प्रदर्शन के साथ ही इनके व्यावसायिक उत्पादन को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

युवक ने जोशियाड़ा झूला पुल से नदी में छलांग लगाई, क्विक रिस्पांस टीम ने तुरंत बचाया

उत्तरकाशी में गुरुवार को एक युवक जोशियाड़ा झूला पुल से भागीरथी नदी में कूद गया। लोगों ने…

5 hours ago

भदैनी हत्याकांड: एक लाख का इनामी विक्की और उसका भाई गिरफ्तार, पांच हत्याओं का आरोप

बीते साल का चर्चित मामला यानी पांच लोगों के सामूहिक हत्याकांड मामले में भेलुपुर पुलिस…

5 hours ago

नीतीश कुमार ने शेखपुरा को दी बड़ी सौगात, 150 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

गुरूवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के अंतर्गत शेखपुरा जिला के घाटकुसुम्भा प्रखंड के गगौर पंचायत पहुंचे।…

7 hours ago

रुद्रपुर में सीएम का दौरा, बच्चों से मुलाकात के बाद साइकिलिंग की, UCC को लेकर दिया बयान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान सीएम के साथ…

8 hours ago

झूठी खबरों के जरिए राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले पोर्टल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

झूठी व भ्रामक खबरों के माध्यम से राज्य की छवि खराब करने का प्रयास करने…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया तीन दिवसीय दौरा, भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए गांव पहुंचे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड पहुंचे हैं। पौड़ी…

10 hours ago