Road Accident
टिहरी: ‘सही कहा है जिसे सब रखे उसे कौन चखे’ चमियाला-बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर 80 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे।
मिली जानकारी के मुताबिक पिलवा के पास बिनक्खाल से ऋषिकेश जा रहे बोलेरो वाहन न0 (यूके 14टीए 1379) अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे, जिसमें चार बच्चे, सात महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। सभी को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलेस्वर में लाया गया है। जानकारी के अनुसार सभी लोग खतरे से बाहर बताएं जा रहे हैं।
जबकि घटना के बाद से चालक प्रकाश लाल फरार चल रहा है। थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि सभी बच्चों और चार अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि पांच अन्य का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…