उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई को सूत्रों ने बताया कि 73 वर्षीय धनखड़ को बीते शनिवार रात अस्पताल लाया गया। उनकी हालत स्थिर है और और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति को देर रात को बेचैनी और सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें देर रात करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर है और उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में निगरानी में रखा गया है।
धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया। सूत्र ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का एक ग्रुप उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के एम्स में भर्ती होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी के लिए एम्स का दौरा किया। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी। उन्होंने लिखा, ‘एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…