उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। स्थानीय युवतियों में मीरा तिवारी और भावना तिवारी का तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति कैंची धाम में एक घंटे तक पूजा अर्चना करेंगे। मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से उपराष्ट्रपति को बाबा की मूर्ति देकर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के मंदिर में पूजा अर्चना के कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन बंद रखा गया।
कैंची धाम में बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कैंची मंदिर पहुंकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उपराष्ट्रपति ने एक घंटे तक मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबा का आर्शीवाद लिया। मंदिर से दर्शन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि कैंची धाम आकर वह अभिभूत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। साथ ही भारत महापुरुषों की भूमि है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। साथ ही विश्व में भारत की संस्कृति को पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि देश में जी20 कार्यक्रम से भारत की ख्याति विश्व में बढ़ी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…