उत्तराखण्ड

उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने दिए निर्देश त्रिवेणीघाट पर निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में करें पूर्ण

ऋषिकेश :-  जिलाधिकारी  सोनिका एवं महानिदेशक सूचना/उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने संयुक्त रूप से त्रिवेणी घाट का एवं त्रिवेणीघाट से नटराज चौक तक देहरादून रोड पर पैदल निरीक्षण कर जी-20 कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गंगा सभा समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गंगा आरती के दौरान किये जाने वाले आयोजन/व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नटराज चौक से त्रिवेणीघाट देहरादून एवं रेलेवे रोड पर भवनों का रंगरोगन एवं साज-सज्जा के साथ दुकानों के होर्डिंग एवं भवन के रंगो में एकरूपता रहे। उन्होंने एमडीडीए को फसाड कार्य के साथ ही वॉल पेन्टिंग कार्य, उद्यानीकरण के कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को लाईटिंग, साफ-सफाई एवं नालियों की सफाई/मरम्मत कार्य, शोचालयों के निर्माण/मरम्मत आदि कार्येां के साथ ही नाली पर जाली लगाने तथा छज्जे हटाते के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर निगम, राजस्व एवं लोनिवि को सड़कों से अतिक्रमण हटाने को भी निर्देशित किया। उन्होंने त्रिवेणीघाट पर सिंचाई विभाग द्वारा करवाये जा रहे टाईलिंग के कार्यों के साथ ही टाइलों की सफाई तथा मरम्मत कार्य को समयबद्वता से करने को निर्देशित किया। उन्होंने यूपीसीएल के अधिकारियों को पोल शिफ्टिंग एवं झूलती हुई विद्युत तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। लोनिवि को सड़क का डामरीकरण, डिवाईडर पर रंगरोगन के साथ ही समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय से कार्य करते हुए तेजी से कार्यों को पूर्ण करें।

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने त्रिवेणीघाट पर निर्माण कार्यों एवं एमडीडीए द्वारा कराये जा रहे कार्यों देखते हुए निर्देशित किया कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऋषिकुण्ड व संगम स्थल की साफ-सफाई एवं मरम्मत के साथ ही रघुपति मन्दिर भवन पर रंगरोगन किया जाए, जिससे उसकी नैसर्गिक सुंदरता एवं भव्यता बनी रहे। उन्होंने आरती स्थल पर की जाने वाली साज-सज्जा एवं फसाड आदि कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सौरभ असवाल, प्रभारी नगर आयुक्त तनवीर सिंह, तहसीलदार अमृता सिंह सहित यूपीसीएल, नगर निगम, सिंचाई, लो.नि.वि. के अधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago